Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भारत में अवैध एंट्री की कोशिश नाकाम, SSB ने 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े अररिया। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आमगाछी सीमा चौकी क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा की बी कंपनी, डूबाटोला अंतर्गत आमगाछी बीओपी के जवान सीमा स्तंभ संख्या-174 के समीप भारतीय सीमा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान रहमत अली (43 वर्ष) और मो. जमाल हसन जिहाद (22 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों बांग्लादेश के चांदपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल के काठमांडू से बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में दाखिल हुए थे। उनका उद्देश्य सिलीगुड़ी कॉरिडोर के रास्ते असम-बांग्लादेश सीमा होते हुए अपने देश लौटना था। 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सोनामनी गोदाम थाना के हवाले किया जाएगा। वहीं, अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। सीमा पर एसएसबी की इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #BreakingNews #Araria #ArariaNews #SSB #IndoNepalBorder #Bangladeshi #BorderSecurity #BiharNews #IndiaNepalBorder #IllegalEntry #BorderPatrol #LatestNews #PiExpressNews #HindiNews #NewsUpdate

Araria, Araria | Aug 3, 2026
भारत में अवैध एंट्री की कोशिश नाकाम, SSB ने 2 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े अररिया। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई आमगाछी सीमा चौकी क्षेत्र में नियमित गश्ती के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा की बी कंपनी, डूबाटोला अंतर्गत आमगाछी बीओपी के जवान सीमा स्तंभ संख्या-174 के समीप भारतीय सीमा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान रहमत अली (43 वर्ष) और मो. जमाल हसन जिहाद (22 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों बांग्लादेश के चांदपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे नेपाल के काठमांडू से बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में दाखिल हुए थे। उनका उद्देश्य सिलीगुड़ी कॉरिडोर के रास्ते असम-बांग्लादेश सीमा होते हुए अपने देश लौटना था। 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सोनामनी गोदाम थाना के हवाले किया जाएगा। वहीं, अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी दोनों बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। सीमा पर एसएसबी की इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। #BreakingNews #Araria #ArariaNews #SSB #IndoNepalBorder #Bangladeshi #BorderSecurity #BiharNews #IndiaNepalBorder #IllegalEntry #BorderPatrol #LatestNews #PiExpressNews #HindiNews #NewsUpdate - Araria News