सतना “एक राय होकर डकैती के उद्देश्य से ढावा मे घुसकर मारपीट व नगदी लूटने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 28.06.26 को फरियादी पुष्पराज दाहिया उम्र 30 वर्ष निवासी लोहरौरा थाना सिटी कोतवाली सतना के द्वारा उपस्थित थाना आकर रिपोर्ट किया गया कि वह आशीर्वाद ढावा लोहरौरा मे नौकरी करता है रात्रि मे ढाबे पर बैठा था तभी अचानक से यश सिंह, कार्तिक सिंह, अरविंद सिंह उर्फ छोटू, रिशू सिंह, आदित्य सिंह व अन्य लोग आये औऱ शराब पीने के लिये पैसे की मांग करते हुये मारपीट करने लगे तथा ढाबा मे रखा मोबाइल व 5000 रू नगद अपने साथ लेकर चले गये रिपोर्ट पर से अप. सदर धारा 567/26 का प्रकऱण पंजीबद्ध करते हुये मामला गंभीर किस्म का होने से तत्काल आरोपियो की धरपकड हेतु टीमे लगाई जाकर आरोपी कार्तिक सिंह परिहार उर्फ जानू पिता अनिल सिंह परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी लगरगवां थाना उचेहरा को गिरफ्तार किया। जाकर विधिवत कार्यवाही करते हुये पेश माननीय न्यायलय किया गया है जहा से न्यायालय द्वारा केन्द्रीय जेल निरूद्ध किया गया है एवं मामले के अन्य आरोपी घटना समय से फरार है जिनकी पता तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
कार्तिक सिंह परिहार उर्फ जानू पिता अनिल सिंह परिहार उम्र 20 वर्ष निवासी लगरगवां सतना।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 1, 2026