
*जमीनी विवाद में मारपीट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 05 आरोपी काबू।*
`गुरुग्राम : 03 अक्टूबर 2026`
▪️दिनांक 02.10.2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि दिनांक 02.10.2026 को यह तथा इसका भाई अपने परिवार सहित गांव पातली, गुरुग्राम में खेतों में काम कर रहा था, तभी वहां पर गाड़ियों में सवार होकर कुछ व्यक्ति आए तथा पोल गाढ़ने लगे। जब इन्होंने उन व्यक्तियों को पोल गाड़ने से मना किया तो उन्होंने इनके साथ लाठी डंडो, रॉड से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत पर थाना फरुखनगर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️थाना फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 05 आरोपियों को दिनांक 03.10.2026 को फरुखनगर, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों को पहचान *1. दलबीर उर्फ बाज निवासी गांव गागटान, जिला झज्जर, 2. रोहित निवासी गांव बापड़ौदा, जिला झज्जर, 3. हरेन्द्र निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर, 4. आशु निवासी गांव आसौदा, जिला झज्जर व 5. परमजीत निवासी गांव कासंडा, जिला झज्जर* के रूप में हुई।
▪️आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में एक अन्य दिनेश नामक आरोपी ने उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता से वर्ष-2018 में जमीन खरीदी थी, जिसका उसको कब्जा नहीं मिल रहा था। इसके बाद उक्त आरोपी जमीन का कब्जा लेने के लिए अपने अन्य व उपरोक्त साथी आरोपियों के साथ इकट्ठा होकर गया और उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया।
▪️पुलिस टीम द्वारा अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Uklana, Hissar | Oct 4, 2026