विकास सिंह और रामगोपाल यादव की हालत बेहतर, प्रदीप यादव ने लिया स्वास्थ्य का जायजा!
#PradipYadav #Godda #Ranchi #CURESTAHospital #VikasSingh #RamgopalYadav #JharkhandNews #HealthUpdate #GoddaNews
विधायक प्रदीप यादव ने आज शाम रांची स्थित CURESTA अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन घायल विकास सिंह और रामगोपाल यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
दोनों मरीजों की स्थिति अब बेहतर है। रामगोपाल यादव को परसों अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, जबकि विकास सिंह का एक-दो दिनों में ऑपरेशन (OT) किया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. संजय कुमार, न्यूरोसर्जन डॉ. पैट्रिक और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशीष पाल, अनिल आर्या, अर्कादित्य यादव भी उपस्थित रहे।
Godda, Godda | Sep 10, 2026