
#साइबर ठगी की 10,955 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई: मनियर पुलिस
#बलिया
#थाना मनियर पुलिस और साइबर टीम ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बैंक खाते से की गई धोखाधड़ी की धनराशि में से 10,955 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं।
पुलिस के अनुसार पीड़ित कमला यादव पुत्र कन्हैया यादव निवासी मनियर के बैंक खाते से 30.05.2026 को 1,13,861 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी। जानकारी होने पर पीड़ित ने NCRP पोर्टल और स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी/नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मनियर साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई की।
टीम ने संबंधित बैंकिंग संस्थाओं और तकनीकी माध्यमों से संपर्क कर धोखाधड़ी की गई धनराशि में से 10,955 रुपये को होल्ड कराया। इसके बाद MRM PORTAL पर धारा 106(3) BNSS के तहत होल्ड धनराशि 10,955 रुपये को 04.08.2026 को आवेदक के बैंक खाते में वापस कराया गया।
अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित कमला यादव ने बलिया पुलिस और थाना मनियर पुलिस टीम की सराहना की।