
टाइगर श्रॉफ पर चली गोलियां, बाल-बाल बचे अभिनेता; एकनाथ शिंदे बोले—महाराष्ट्र में गैंगवार नहीं पनपने देंगे
मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे मुलाकात की। देर रात अभिनेता के घर पहुंचे शिंदे ने मुलाकात के बाद टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि टाइगर श्रॉफ अभी थोड़े डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अटैक के बाद किसी भी व्यक्ति को चिंता होना स्वाभाविक है।
एकनाथ शिंदे ने बताया कि अभिनेता की कार पर बिल्कुल करीब से गोलियां चलाई गईं। भगवान की दया से टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। शिंदे ने यह भी बताया कि अभिनेता के दाएं हाथ पर बारूद से जलने के निशान हैं।
'गैंगवार को पनपने नहीं देंगे'
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी गैंगवार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को धमकाने की कोशिश की गई है, लेकिन सरकार इस मामले की तह तक जाएगी। शिंदे के मुताबिक, आरोपियों को ढूंढ़-ढूंढ़कर पकड़ा जाएगा और मामले की जांच जारी है।
#TigerShroff #MumbaiFiring #JuhuFiring #EknathShinde #ARJ@