ब्रेजा विवाद में दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे!
हरियाणा के सोनीपत में ब्रेजा कार को लेकर हुए शादी विवाद में अब आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। दुल्हन के पिता सुभाष ने 25 हजार रुपये की RTGS स्लिप, 11.32 लाख रुपये का कार कोटेशन और शोरूम की ओर से भेजा गया फीचर्स का वीडियो पेश किया है। उनका दावा है कि शादी से पहले ब्रेजा बुक कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
वहीं, दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल कुलदीप ने दहेज और ब्रेजा मांगने के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। कुलदीप का कहना है कि लड़की पक्ष ने अधूरी CCTV फुटेज दिखाकर उसे बदनाम किया है। उसने निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि वह फिलहाल मैरिज लीव पर है, निलंबित नहीं।
मामले में युवती की शिकायत पर परिवार के चार सदस्यों और दो बिचौलियों के खिलाफ FIR दर्ज है। सोनीपत पुलिस दोनों पक्षों के सबूतों के आधार पर जांच कर रही है।
#BrezaControversy #SonipatNews #HaryanaNews #DowryCase #DelhiPolice #KuldeepConstable #WeddingControversy #BreakingNews #CityBigNews
Hisar, Hissar | Nov 25, 2026