उज्जैन के खड़े हनुमान को लेकर सोशल मीडिया पर “चमत्कार” का शोर है, लेकिन सवाल है—क्या बिना वैज्ञानिक जांच के किसी घटना को चमत्कार कहना सही है?
एसडीएम एलएन गर्ग का साफ कहना है कि प्रतिमा को हटाने या विस्थापित करने का कोई प्रयास ही नहीं किया गया। अब प्रशासन वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञों की राय के बाद ही आगे बढ़ेगा।
आस्था का सम्मान जरूरी है, लेकिन आस्था के नाम पर वायरल दावों को सच मान लेना नहीं।
प्रतिमा क्यों नहीं हिलती—इसका जवाब भावना से नहीं, जांच, तथ्य और विज्ञान से मिलेगा।
#खड़े_हनुमान #उज्जैन #हनुमानजी #विज्ञान #तथ्य #तर्क #सोशलमीडिया #वायरलदावा #अंधविश्वास #फैक्टचेक #वैज्ञानिकजांच #मध्यप्रदेश #IndusNewsTV