
पाकुड़........ 😂
देख रहे हो न बिनोद, पाकुड़ में क्या-क्या हो रहा है!
कहानी ऐसी कि लॉटरी की पर्ची छोटी, लेकिन कथित मंथली का हिसाब इतना बड़ा कि कैलकुलेटर भी बोले—“भाई, मुझे चार्ज पर लगा दो!” 😂
कहीं 8 लाख की कथित मंथली, कहीं 2 लाख, कहीं 1 लाख 70 हजार, तो कहीं 1 लाख रुपये की चर्चा! अब सवाल उठता है—अगर ये सब सिर्फ हवा-हवाई है, तो फिर जिलेभर में प्रतिबंधित लॉटरी का कथित कारोबार खुलेआम कैसे चल रहा है?
स्थानीय चर्चाओं के मुताबिक पाकुड़ में वर्षों से अवैध लॉटरी का कारोबार फल-फूल रहा है और रोजाना करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये के कारोबार की बातें कही जा रही हैं। इस पूरे कथित नेटवर्क में शमीम शेख का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। उनके बारे में कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।कथित नेटवर्क में बसीर शेख, रिबोन, फीटू, दुलाल,एख़लाख और प्रिंस जैसे नामों की भी चर्चा है। कोई खुद को किडनी बता रहा है, कोई फॉक्सी, कोई कलेजा और कोई जिगर का टुकड़ा! 😂
भाई, मामला लॉटरी का है या पूरा शरीर-विज्ञान विभाग का ? 🤣
सबसे चिंता की बात यह है कि दिहाड़ी मजदूर दिनभर की मेहनत की कमाई लेकर किस्मत चमकाने के चक्कर में लॉटरी खरीदते हैं और कई परिवारों की जमा पूंजी पलभर में खत्म हो जाती है।
अब सबकी नजर पाकुड़ पुलिस पर है। सवाल सीधा है—अगर कारोबार अवैध है तो कार्रवाई कब होगी? और अगर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं तो सच्चाई सामने कब आएगी?
जनता कह रही है—जांच करिए, हिसाब खोलिए और असली खिलाड़ी सामने लाइए।
देख रहे हो न बिनोद… पाकुड़ में लॉटरी की पर्ची छोटी है, लेकिन कहानी काफी लंबी है! 😂 #nonfollowers #fbpost #fbviral
Pakaur, Pakur | Sep 5, 2026