🚨 बेगूसराय पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल!
चेरिया बरियारपुर थाने को मिला नया अपर थानाध्यक्ष, कई जांच अधिकारियों का भी तबादला।
बेगूसराय में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित आपराधिक मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के उद्देश्य से एसपी मनीष कुमार ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 2 वर्षों से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 82 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। सभी को 48 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
चेरिया बरियारपुर थाना में बदलाव:
🔹 पु०अ०नि० सज्जाद अली — सिंघौल थाना से चेरिया बरियारपुर के अपर थानाध्यक्ष (अनुसंधान इकाई) बनाए गए।
🔹 कार्य० पु०अ०नि० सुबोध कुमार सुभाष — गढ़पुरा से चेरिया बरियारपुर थाना।
🔹 कार्य० स०अ०नि० कैलाश कुमार — गढ़पुरा से चेरिया बरियारपुर थाना।
वहीं चेरिया बरियारपुर से पु०अ०नि० अफजल आलम का तबादला सिंघौल थाना के अपर थानाध्यक्ष के पद पर किया गया है।
इसके अलावा कार्य० स०अ०नि० अजीत कुमार गुप्ता और स०अ०नि० धीरज कुमार-1 को चेरिया बरियारपुर से गढ़पुरा थाना भेजा गया है।
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, इस फेरबदल का उद्देश्य कार्यकुशलता बढ़ाना, लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाना और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।
📍 चेरिया बरियारपुर में हुए इस बदलाव का स्थानीय कानून-व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर क्या असर पड़ेगा? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#Begusarai #CheriaBariarpur #BegusaraiPolice #BiharPolice #BegusaraiNews #CheriaBariarpurNews
Begusarai, Begusarai | Sep 16, 2026