Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

मिशन शक्ति–5 के अंतर्गत श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति किया जा रहा जागरूक पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह* एवं समस्त क्षेत्राधिकारीगण के प्रभावी पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में शक्ति मोबाइल टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा उपायों, कानूनी अधिकारों एवं सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें “शक्ति दीदी” के रूप में निडर होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं संदिग्ध लिंक के प्रति सचेत करते हुए *ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने* तथा किसी भी आपात स्थिति में *हेल्पलाइन नंबर 1930* पर तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए UPCOP ऐप एवं CCTNS प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जनपद के समस्त थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता सामग्री वितरित की गई, जिससे महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्राप्त हो सके। #LatestNews #BreakingNews #viralnews #CrimeNews #UPNews #Shravastinews #nagmadeath #Shravastipolice

Jamunaha, Shravasti | Jun 2, 2026