Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 03 जून 2026 थाना कलवारी/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा जनपद बस्ती के थाना कलवारी व थाना पुरानी बस्ती अन्तर्गत ठगी का अनावरण करते हुए 03 अन्तर्जनपदीय ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न ठगी से सम्बन्धित रुपया- 3,00,000/-(तीन लाख) नकद व पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी वजन 03.092 कि0ग्रा0 बरामद किया गया। थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS, तथा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा-318(4), 319(2) BNS जनपद बस्ती का अनावरण करते हुए आज दिनांक 03-06-2026 को 03 अन्तर्जनपदीय ठगों को अगौना बाजार से 200 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से ठगी से सम्बन्धित रुपया- 3,00,000/- नकद व पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी वजन 03.092 कि0ग्रा0 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS में धारा-317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार 03 अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्तागण 1-शंकर सोलंकी पुत्र किशन सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर । 2-मीरा सोलंकी पत्नी देवी दयाल सोलंकी उम्र 46 वर्ष निवासी लालकुआ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी, जनपद गौतमबुद्धनगर। 3-धाबु देवी पत्नी स्व0 ओमकार सोलंकी उम्र 65 वर्ष निवासी लालकुऑ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी जनपद गौतमबुद्ध नगर । आपको बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा अपने साथ नकली सोना और चांदी लेकर चलते हैं तथा कुछ असली सोना,चांदी भी अपने साथ रखते हैं। जिसे दिखाकर लोगों को झांसा देते हैं और मौंका देखकर लोगों को नकली सोना सस्ते दामों में लालच देकर बेचकर ठग लेते है। लोगों को हमलोगों पर शक न हो इसलिये महिलाओं को भी साथ रखतें है । महिलायें सोने और चांदी के आभुषण सस्ते दामों में आसानी से खरिद लेती है और किसी को शक भी नही होता है । संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 3, 2026

MORE NEWS

#मिशन_शक्ति के तहत जनपद के विभिन्न थाना द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई- https://t.co/hPtsr16Pqj

#मिशन_शक्ति के तहत जनपद के विभिन्न थाना द्वारा अपने-अपने थाना अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हे0नं0 की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग के बारे में बताया गया तथा महिला अपराध के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई- https://t.co/hPtsr16Pqj

Basti, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026

शिकायतकर्ता द्वारा इन्स्टाग्राम विज्ञापन के माध्यम से लिए जा रहे सब्सक्रिप्शन के दौरान बैंक अकाउंट से रुपये 6,24,000/- के हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में साइबर थाना बस्ती द्वारा अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #ASP_Basti द्वारा दी गई बाईट- https://t.co/sMNlBZctDm

शिकायतकर्ता द्वारा इन्स्टाग्राम विज्ञापन के माध्यम से लिए जा रहे सब्सक्रिप्शन के दौरान बैंक अकाउंट से रुपये 6,24,000/- के हुए साइबर फ्रॉड के संबंध में साइबर थाना बस्ती द्वारा अभियोग पंजीकृत कर, की जा रही अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #ASP_Basti द्वारा दी गई बाईट- https://t.co/sMNlBZctDm

Basti, Uttar Pradesh | Jun 3, 2026

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश  03 जून 2026 

जनपद बस्ती में बाढ़/कटान से सुरक्षा हेतु चलित परियोजनाओं एवं बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु हर्रैया तहसील के अन्तर्गत घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित गौरा-सैफाबाद, चॉदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध, कटरिया-चॉदपुर तटबन्ध का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम, द्वारा अवगत कराया गया कि उमरिया रिंग बांध एवं उसकी परिधि में बसे 12 अद्द ग्रामों की सुरक्षा हेतु 02 अद्द स्पर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्रगति लगभग 50 प्रतिशत है। उक्त परियोजना का कार्य माह जून 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्यों को बाढ़ पूर्व पूर्ण करा लिया जाये, जिससे बाँध/ग्रामों की सुरक्षा हो सके।
     उक्त के साथ गौरा सैफाबाद तटबन्ध के किमी0 4.400 से 4.700 के मध्य ग्राम मौजपुर की सुरक्षा हेतु 04 अद्द डैम्पनर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 03 अद्द डैम्पनर का निर्माण पूर्ण करा लिये गये हैं एवं शेष कार्य प्रगति में है, जिसे 15 जून, 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि अवशेष कार्य को अतिशीघ्र बाढ़ पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाये, जिससे आच्छादित ग्रामों को सुरक्षा प्रदान हो सके।
      निरीक्षण के दौरान कटरिया-चाँदपुर तटबन्ध के किमी0 4.500 पर स्थित बाढ़ चौकी एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बाढकाल के दौरान सम्बन्धित जूनियर इंजीनियरों/सहायक अभियन्ताओं एवं मेट/बेल्दार द्वारा लगातार तटबन्धों की सतत निगरानी किया जाता है तथा बाढ़ चौकी पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। बाढ़काल में आपात स्थिति से निपटने हेतु तटबन्ध/स्टोर पर बोल्डर, बिक्ररोड़ा, नायलान क्रेट, जी०आई०वायर क्रेट, सीमेन्ट की खाली बोरी इत्यादि सामग्री रिर्जव स्टाक में रखा गया है। मौके पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता को बाढ़ से निपटने की समस्त तैयारी बाढ़ पूर्व करने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता संजय शुक्ला, सत्येन्द्र गौतम, शीलभद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 
 
                       संवाददाता हरी ओम प्रकाश 
                   राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 03 जून 2026 जनपद बस्ती में बाढ़/कटान से सुरक्षा हेतु चलित परियोजनाओं एवं बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु हर्रैया तहसील के अन्तर्गत घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित गौरा-सैफाबाद, चॉदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध, कटरिया-चॉदपुर तटबन्ध का निरीक्षण बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, बाढ़ कार्य खण्ड प्रथम, द्वारा अवगत कराया गया कि उमरिया रिंग बांध एवं उसकी परिधि में बसे 12 अद्द ग्रामों की सुरक्षा हेतु 02 अद्द स्पर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्रगति लगभग 50 प्रतिशत है। उक्त परियोजना का कार्य माह जून 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आवश्यक कार्यों को बाढ़ पूर्व पूर्ण करा लिया जाये, जिससे बाँध/ग्रामों की सुरक्षा हो सके। उक्त के साथ गौरा सैफाबाद तटबन्ध के किमी0 4.400 से 4.700 के मध्य ग्राम मौजपुर की सुरक्षा हेतु 04 अद्द डैम्पनर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 03 अद्द डैम्पनर का निर्माण पूर्ण करा लिये गये हैं एवं शेष कार्य प्रगति में है, जिसे 15 जून, 2026 तक पूर्ण करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि अवशेष कार्य को अतिशीघ्र बाढ़ पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लिया जाये, जिससे आच्छादित ग्रामों को सुरक्षा प्रदान हो सके। निरीक्षण के दौरान कटरिया-चाँदपुर तटबन्ध के किमी0 4.500 पर स्थित बाढ़ चौकी एवं स्टोर का निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि बाढकाल के दौरान सम्बन्धित जूनियर इंजीनियरों/सहायक अभियन्ताओं एवं मेट/बेल्दार द्वारा लगातार तटबन्धों की सतत निगरानी किया जाता है तथा बाढ़ चौकी पर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है। बाढ़काल में आपात स्थिति से निपटने हेतु तटबन्ध/स्टोर पर बोल्डर, बिक्ररोड़ा, नायलान क्रेट, जी०आई०वायर क्रेट, सीमेन्ट की खाली बोरी इत्यादि सामग्री रिर्जव स्टाक में रखा गया है। मौके पर उपस्थित जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता को बाढ़ से निपटने की समस्त तैयारी बाढ़ पूर्व करने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता बाढ़ दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता संजय शुक्ला, सत्येन्द्र गौतम, शीलभद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 3, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह।

Basti, Basti | Jun 3, 2026

बिग ब्रेकिंग
 बस्ती-एंटी करप्शन टीम ने बस्ती सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशरफी लाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की है। 
सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से कोतवाली में पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। 
फिलहाल मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।

बिग ब्रेकिंग बस्ती-एंटी करप्शन टीम ने बस्ती सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशरफी लाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से कोतवाली में पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है।

Basti, Basti | Jun 3, 2026