
☑️'एक पेड़ मां के नाम’ संदेश के साथ मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
☑️विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत केंद्र उमरिया द्वारा जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में ग्राम धनवाही में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान शासकीय विद्यालय परिसर में युवाओं एवं ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
☑️कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। युवाओं ने जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने और प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
☑️जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री के विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों का उल्लेख करते हुए युवाओं से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ईंधन एवं खाद्य तेल की बचत करने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ाने की अपील की।
अभियान में माय भारत उमरिया के स्वयंसेवकों के साथ ग्राम धनवाही के सरपंच रवि कोल, शिक्षक गद्दू सिंह एवं बी.के. सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘‘एक पेड़ मां के नाम, एक कदम प्रकृति के नाम’’ के संदेश के साथ हुआ।
@cmmadhyapradesh
#greenearth
#gogreen
#WorldEnvironmentDay
#उमरिया