
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा की बरामद
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चोरी की चोरी की एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद की गई हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल के इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक चोरी की एक्टिवा लेकर करेड़ा बाय पास होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना के आधार पर मुख्य सिपाही हरविलास , संदीप , योगेश, नरेश नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संभावित स्थान पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान कुछ समय बाद दो युवक एक्टिवा पर आते दिखाई दिये। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर जांच की, तो एक्टिवा के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। गहन पूछताछ करने पर उक्त एक्टिवा चोरी की निकली। आरोपियो ने स्वीकार किया कि यह एक्टिवा उन्होंने 21 जून को गांव गुमथला से चोरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियो की रोहित उर्फ सेठा पुत्र बलबीर निवासी गांव भगवानपुर व साजिद खान उर्फ निम्मा पुत्र साबिर निवासी नंदा कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियो से आगे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से चोरी की एक अन्य बाइक भी बरामद की गईं। आरोपियो ने खुलासा किया कि उसने बाइक 2 जून 2026 को थापर कॉलोनी से चोरी की थी।
इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी साजिद पर पहले भी चोरी के 22 मुकदमे व रोहित चोरी के 10 मुकदमे पर दर्ज हैं जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपियो द्वारा की गई बरामदगी से वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।