धौलपुर पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 'ए' श्रेणी का विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया। एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में 22 प्रमुख स्थानों पर चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में 2142 वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने दोपहिया और चौपहिया वाहनों के दस्तावेजों के साथ सवार लोगों की पहचान का भी सत्यापन किया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 405 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एसपी ने औडेला चौकी और सदर थाना क्षेत्र की नाकाबंदी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
#DholpurPolice #SpecialNakabandi #VikasSangwan #TrafficAction #RajasthanPolice #DholpurNews #PoliceChecking #RoadSafety #CrimeControl #BreakingNews