
तीन महीने से ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बदायूं के विद्युत वितरण खंड बिसौली के ग्राम मन्नू नगर में पिछले तीन महीने से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, जिससे ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। समस्या को लेकर सैकड़ों ग्रामीण जनप्रतिनिधि मनोज शर्मा के साथ अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचे।
ग्रामीणों और अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने जेई और एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समस्या बताने पर उन्हें कथित तौर पर जवाब मिला—“अपने विधायक से करा लो, हम नहीं कर पाएंगे।”
अधिशासी अधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगा। वहीं पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के सम्मान को लेकर अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया।
अब देखना होगा कि तीन दिन में मन्नू नगर की बिजली समस्या का समाधान होता है या ग्रामीणों का इंतजार जारी रहता है।
#बदायूं #बिसौली #मन्नूनगर #बिजलीसंकट #ट्रांसफार्मर #विद्युतविभाग #ग्रामीणोंकागुस्सा #बिजलीसमस्या #कुशाग्रसागर #मनोजशर्मा #जनमहिमान्यूज #Badaun #Bisauli #BreakingNews #UPNews #LocalNews #ElectricityCrisis
#जनमहिमान्यूज़ #बिजलीविभाग #बिसौली #बदायूं #कुशाग्रसागर #मनोजशर्मा
Bisauli, Budaun | Aug 21, 2026