
कानपुर: टेंडर जांच में खुली पोल! 11 ठेकेदार फर्मों पर डिबार की तैयारी
कानपुर नगर निगम में टेंडर प्रक्रिया को लेकर हुई जांच में 11 ठेकेदार फर्मों में गंभीर खामियां सामने आई हैं। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर इन फर्मों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
जांच में कई फर्मों के दस्तावेज अधूरे पाए गए। कुछ मामलों में प्लांट सत्यापन, वित्तीय दस्तावेज, ऑडिट रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, आयकर विवरण और आवश्यक प्रमाण पत्रों को लेकर भी कमियां सामने आईं।
रिपोर्ट में हॉट मिक्स प्लांट से जुड़े दस्तावेजों में विसंगतियों का भी उल्लेख किया गया है। जांच समिति ने संबंधित फर्मों के पंजीकरण और दस्तावेजों की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है।
नगर आयुक्त के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर कमियां पाए जाने वाली फर्मों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 5 फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है।
📍 स्थान: कानपुर
#Kanpur #KanpurNews #KanpurNagarNigam #TenderScam #TenderInvestigation #MunicipalCorporation #KanpurNagarNigam #BreakingNews #GroundZeroNews #KanpurUpdates #UttarPradeshNews #NewsUpdate