संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में स्काईरूट के 28 वर्षीय युवाओं की उपलब्धियों का जिक्र किया, जिनकी दुनिया सराहना कर रही है, लेकिन NEET-UG पेपर लीक से प्रभावित उन छात्रों का जिक्र नहीं किया, जिनके भविष्य पर संकट आया।'
प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने की मांग के बावजूद सरकार लगातार बचा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के ऐसे 'खास रत्न' बन गए हैं, जिन्हें हर हाल में संरक्षण दिया जा रहा है। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर दबाव बना रहा है। इसी मुद्दे पर संसद सत्र की शुरुआत क�
Korba, Korba | Jul 20, 2026