अरवल के एक सरकारी स्कूल की तस्वीरें शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जर्जर भवन, टूटती छत, पानी टपकने की समस्या और बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने भवन की मरम्मत को लेकर कई बार डीओ और शिक्षा प्रभारी, अरवल को लिखित आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आवेदन सरकारी फाइलों में दबे रह गए और समस्या जस की तस बनी हुई है। आखिर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर विभाग कब जागेगा? क्या किसी हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
PUBLIC KI AWAAZ NEWS
#ArwalNews #Arwal #EducationDepartment #GovernmentSchool #SchoolBuilding #BiharNews #PublicKiAwaazNews #शिक्षाविभाग #अरवल #सरकारीस्कूलकेबच्चे Public ki Awaz Arvind Yadav A1 express Public Ki Awaz - News
Arwal, Arwal | Aug 18, 2026