
देहरादून: शराब की होम डिलीवरी से हरियाणा के लड़के ने कर दिया करोड़ो का अवैध शराब का कारोबार! पहले लाॅ स्टुडेंट बनकर लिया कॉलेज में एडमिशन! फिर हजारों की सैलरी पर रखे डिलीवरी बॉय! माँ समेत पूरा परिवार हो गया धंधे में शामिल! आबकारी विभाग ने किया बड़ा भंडाफोड़!
हरियाणा से #देहरादून पढ़ने आया, बन गया #करोड़ों के अवैध शराब कारोबार का #डॉन - साथ में #मां भी गिरफ्तार!
सोचा था वकालत पढ़ेगा, #वकील बनेगा... पर कहानी ने #ट्विस्ट ले लिया।
हरियाणा का 25 वर्षीय #गर्वित उर्फ #विक्रांत साल 2022 में लॉ की पढ़ाई करने देहरादून आया था। #बिधौली की प्राइवेट #यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, तीन कैफे खोले, देहरादून का आधार कार्ड बनवाया। सबको लगा लड़का सेटल हो रहा है। लेकिन किताबों के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला धंधा।
जांच में खुलासा - गर्वित #दिल्ली-#हरियाणा से सस्ती शराब लाता, इंपोर्टेड का ठप्पा लगाकर कॉलेज के #PG और #हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सप्लाई करता था। नेटवर्क के लिए 18-25 साल के लड़कों को 15 हजार सैलरी पर रखा, बाइक दी और #WhatsApp ग्रुप पर सेल्फी से हाजिरी लेकर लोकेशन भेजता था।
इस फिल्मी #नेटवर्क में सबसे बड़ा खुलासा - मां भी शामिल! 25 अगस्त को आबकारी विभाग ने जब जखीरे पर छापा मारा तो गर्वित की मां शराब के साथ पकड़ी गई। बेटा 24 घंटे पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर गया।
गुरुवार को फिर एक्शन - बिधौली के किराए के कमरे से आदित्य 10 पेटी इंपोर्टेड शराब के साथ गिरफ्तार, रोज 20-25 पेटी बेचता था। सालाना 5 से 10 करोड़ के राजस्व का नुकसान। अब तक 3 स्कूटी और एक कार बरामद।