Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

जिले में 1 लाख 58 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान, अभिभावकों से सहयोग की अपील ========= पोलियो जैसी गंभीर एवं दिव्यांगता बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 28 से 30 जून 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जन्म से 5 वर्ष तक की आयु के 1 लाख 58 हजार 945 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान जिले के प्रत्येक गांव, शहरी क्षेत्रों के वार्डों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, शासकीय अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, हाट-बाजार, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रह जाए। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित एवं निःशुल्क है। उल्लेखनीय है कि पोलियो की यह खुराक बच्चों को पोलियो से होने वाली बीमारियों से बचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत देश पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, किन्तु पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आवागमन के कारण पोलियो वायरस आने की संभावना बनी रहती है। इस स्थिति में प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की दवा पिलाना अत्यंत आवश्यक है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने जन्म से लेकर 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS