पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव में किसान गौरीशंकर दुबे की मौ */त के मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने कार्रवाई की है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अपने दायित्वों का उचित निर्वहन नहीं करने के आरोप में साठी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि वि*वाद को लेकर दो पक्षों के बीच वि*वाद हुआ था। इस घटना में गौरीशंकर दुबे की मौ*/त हो गई थी।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि भूमि वि*वाद की जानकारी पहले से स्थानीय थाने को थी, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की है। इस कदम को पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है