
#सर्वदलीय #श्रद्धांजलि #सभा में संजय यादव के प्रतिनिधिमंडल ने दी स्व. राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि
#बलिया, 4 अक्टूबर। नगर पंचायत सिकन्दरपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्व. राम गोविंद चौधरी की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक सिकन्दरपुर एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा बलिया संजय यादव के प्रतिनिधिमंडल ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
#प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राय, ओम प्रकाश यादव, पूर्व प्रधान सत्येंद्र राजभर, दिग्विजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, आमोद यादव, सुजुकी सिंह, डॉ. आशुतोष गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. राम गोविंद चौधरी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन को याद किया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
#सिकन्दरपुर #बलिया #रामगोविंदचौधरी #श्रद्धांजलिसभा #सर्वदलीयश्रद्धांजलि #संजययादव #भाजपा #भाजपानेता #पूर्वविधायक #बलियान्यूज #सिकन्दरपुरन्यूज #राजनीतिकसमाचार #श्रद्धांजलि #उत्तरप्रदेश #बलिया24न्यूज़