#अलीगढ़ में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया, नेटवर्क की जांच तेज, पुलिस कार्रवाई से बड़ा खुलासा।अलीगढ़ में ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत टप्पल थाना और एएचटीयू की संयुक्त पुलिस टीम ने मानव तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। प्रेस नोट के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुखराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदार पुत्र महेंद्र सिंह, बबीता उर्फ चाची पत्नी रामबाली यादव, बबलू पुत्र कालीचरण, ओमपाल सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह और विनोद पुत्र छोटे सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और बेसहारा बालिकाओं व महिलाओं को पढ़ाई-लिखाई और आर्थिक मदद का लालच देकर अपने प्रभाव में लेता था। मामले की जांच जारी है।
#Aligarh #OperationSmile #HumanTrafficking #AligarhPolice #Rescue
Koil, Aligarh | Aug 14, 2026