बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में 200 किलो गंधक और 2296 किलो पोटैशियम नाइट्रेट बरामद...
क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में एक कमरे से पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, कमरे में करीब 200 किलोग्राम गंधक और 2296 किलोग्राम पोटैशियम नाइट्रेट अवैध रूप से रखा गया था। इस मामले में मुकेश कॉलोनी निवासी पुनीत को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 2 अक्टूबर को टीम बल्लभगढ़ अनाज मंडी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुकेश कॉलोनी के एक कमरे में बड़ी मात्रा में उक्त सामग्री रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुनीत को उसके घर के नजदीक से काबू किया। पूछताछ के बाद उसके बताए कमरे की तलाशी ली गई, जहां से सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह सामग्री पटाखों के लिए हाथरस, उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पुलिस अब इसकी खरीद, आपूर्ति और संभावित इस्तेमाल से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही