हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में देर रात सड़क हादसे में घायल दो युवकों की मदद की। दोनों युवकों का लाडवा-बाबैन रोड पर एक्सीडेंट हो गया था। घायल होने पर दोनों रोड पर पड़े तड़प रहे थे, जिन्हें देख सीएम सैनी ने तुरंत अपना काफिला रुकवा लिया।
इसके बाद सीएम कार से उतरकर दोनों युवकों के पास पहुंचे और उनसे बात की। साथ ही काफिले में शामिल एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।