बख्तियारपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बाढ़ एसडीएम कृष्ण जोशी ने बख्तियारपुर के प्रसिद्ध सीढ़ी घाट और रवाईच गांव स्थित घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने घाट तक पहुंचने वाले रास्तों, गंगा में सुरक्षित स्नान के लिए बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम, पुलिस एवं प्रशासनिक बलों की तैनाती और एसडीआरएफ टीम की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सिटी मैनेजर मोहित कुमार दुबे, अंचलाधिकारी पवन कुमार साह, एमओ मनोज कुमार और स्वच्छता पदाधिकारी आदित्य कुमार मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सीढ़ी घाट के मुख्य हिस्से में करीब तीन फीट कीचड़ जमा होने का मुद्दा उठा। एसडीएम ने पर्यटन विभाग से फोन पर बात की। विभाग ने छठ से पहले अंडरपास में जमा कीचड़ हटाने का भरोसा दिया।
एसडीएम ने घाट को सुरक्षित बताते हुए कहा कि प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मुस्तैद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रैंप भी बनवाया जा रहा है।
#ChhathPuja2026 #Bakhtiyarpur #SidhiGhat #BiharNews #KhabarJunctionLive