#Balotra #गुड़ामालानी में पंचायत समिति चुनाव को लेकर कल प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला
पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति सदस्य पद के संभावित प्रत्याशियों के लिए 10 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला आयोजित होगी। रिटर्निंग अधिकारी भंवरलाल ने बताया कि कार्यशाला में नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक शपथ-पत्र, विधिक औपचारिकताओं और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक संभावित प्रत्याशियों से कार्यशाला में भाग लेने की अपील की गई है।