
बोल बम के जयघोष से गूंजा नावाडीह, रोहितेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था
सावन की दूसरी सोमवारी पर आस्था का अद्भुत नजारा
रोहतास प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव से सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर रविवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था प्रसिद्ध बाबा रोहितेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के प्रस्थान से पहले ही पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब गया।
ढोल-नगाड़ों और बाबा भोलेनाथ के जयकारों के बीच महिला एवं पुरुष श्रद्धालु कांवर लेकर यात्रा पर निकले। कांवरियों ने दशशीशानाथ त्रिवेणी संगम से विधिवत जल उठाया और इसके बाद बाबा रोहितेश्वर धाम की ओर अपनी पैदल यात्रा शुरू की।
यात्रा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।
बताया गया कि कांवरिया रात में कैमूर पहाड़ी की ऊंची चढ़ाई पार करेंगे और सोमवार की अहले सुबह बाबा रोहितेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
कांवरियों का कहना है कि सावन के पवित्र महीने में बाबा रोहितेश्वर धाम पहुंचकर जलाभिषेक करना उनके लिए केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और भक्ति का विषय है। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ से अपने परिवार, गांव और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
बाबा भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर बढ़ते कदम…
🔱 हर-हर महादेव!
🙏 बोल बम!
जय बाबा रोहितेश्वर नाथ!
📍 नावाडीह | रोहतास | बिहार
#सावन #सावन_की_दूसरी_सोमवारी #कांवरिया #कांवर_यात्रा #बोलबम #हरहरमहादेव #बाबारोहितेश्वरधाम #रोहितेश्वरधाम #महादेव #भोलेनाथ #शिवभक्ति #शिवजी #श्रावण #रोहतास #नावाडीह #कैमूरपहाड़ी #दशशीशनाथ #त्रिवेणीसंगम #धार्मिकयात्रा #आस्था #भक्ति #BiharNews #RohtasNews #ApnaRohtas