Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

जनपद के 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई नीट परीक्षा परीक्षा सकुशल संपन्न होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी बधाई देवरिया, जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद में आयोजित नीट परीक्षा के सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण संपन्न होने पर परीक्षा कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी की सक्रियता, सतर्कता एवं तत्परता से जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। आज जनपद में नीट परीक्षा के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिन पर 5704 परीक्षार्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था। इनमें से 5333 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य परीक्षा सामग्री को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासनिक देखरेख तथा पुलिस बल के संरक्षण में निर्धारित संग्रह केंद्र पर जमा कराया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप परीक्षा सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। उन्होंने परीक्षा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया। #ख़बर_टाइम्स #deoriaup52 #deorianews #UPNews

Barhaj, Deoria | Jun 21, 2026

MORE NEWS