
एक सप्ताह में गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह की नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई, 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
दो मोटरसाइकिलें भी बरामद, पुलिस की मुस्तैदी की हो रही सराहना
पलियाकलां-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार के खिलाफ गौरीफंटा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गौरीफंटा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 14 सितंबर को गौरीफंटा-पलिया मार्ग स्थित डिगनिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 12.01 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और दो मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। एक सप्ताह के भीतर नशे के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को लेकर पुलिस की मुस्तैदी की सराहना हो रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ध्रुव राना उर्फ दिलशान पुत्र मुकेश राना निवासी ग्राम बनगवां, थाना गौरीफंटा, जनपद खीरी, प्रतीक खड़का पुत्र गणेश बहादुर खड़का निवासी धनगढ़ी, कैलाली, नेपाल तथा समेन्द्र बोगटी पुत्र स्वर्गीय वीर सिंह बोगटी निवासी जुगेड़ा, धनगढ़ी, कैलाली, नेपाल के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान ध्रुव राना के कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल संख्या UP31CK6368 और सीट के नीचे से 3.59 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। प्रतीक खड़का के पास से यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल संख्या से7प 5767 तथा 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वहीं, तीसरे आरोपी समेन्द्र बोगटी के कब्जे से 3.33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।
इस संबंध में थाना गौरीफंटा में मुकदमा अपराध संख्या 25/26 के तहत धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
कार्रवाई में गौरीफंटा थाना पुलिस और 39वीं वाहिनी एसएसबी की एफ कंपनी के जवान शामिल रहे।
#followers #highlights