Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

ड्यूटी करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध, बगहा-2 के बीडीओ बिट्टू कुमार राम सांकेतिक हड़ताल पर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग। बगहा। बगहा-2 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिट्टू कुमार राम सोमवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाथ पर काली पट्टी बांधकर अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन किया और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई। ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। संघ के अनुसार, 25 जुलाई को सारण (छपरा) में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक एवं रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों अधिकारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संघ का कहना है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह घटना हुई। इसी के विरोध में बगहा-2 प्रखंड कार्यालय में भी बीडीओ बिट्टू कुमार राम ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए सरकार का ध्यान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।ग्रामीण विकास सेवा संघ ने सरकार से प्रत्येक बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड एवं आर्म गार्ड जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक बीडीओ के साथ दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की स्थायी तैनाती तथा ड्यूटी के दौरान घायल होने पर सरकारी खर्च पर उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

Bagaha, West Champaran | Jul 28, 2026
ड्यूटी करते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध, बगहा-2 के बीडीओ बिट्टू कुमार राम सांकेतिक हड़ताल पर, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग। बगहा। बगहा-2 प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिट्टू कुमार राम सोमवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाथ पर काली पट्टी बांधकर अपने नियमित सरकारी कार्यों का निर्वहन किया और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई। ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। संघ के अनुसार, 25 जुलाई को सारण (छपरा) में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान छपरा सदर की बीडीओ दृष्टि पाठक एवं रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों अधिकारियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। संघ का कहना है कि संवेदनशील ड्यूटी के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह घटना हुई। इसी के विरोध में बगहा-2 प्रखंड कार्यालय में भी बीडीओ बिट्टू कुमार राम ने काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए सरकार का ध्यान अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।ग्रामीण विकास सेवा संघ ने सरकार से प्रत्येक बीडीओ को बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा-रोधी हेलमेट, शील्ड, लेग गार्ड एवं आर्म गार्ड जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही प्रत्येक बीडीओ के साथ दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की स्थायी तैनाती तथा ड्यूटी के दौरान घायल होने पर सरकारी खर्च पर उच्च स्तरीय अस्पताल में इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा - Bagaha News