बागरा में राजपुरोहित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर को लेकर बैठक का आयोजन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
जालौर। बागरा में रविवार को राजपुरोहित समाज बडावास में खेतेश्वर सेवा संस्थान कि बैठक का आयोजन हुआ जिसमें आगामी 11 नवंबर से 14 नवंबर तक श्री खेतेश्वर सेवा संस्थान द्वारा ब्रह्मधाम कालंद्री में अयोजित होने वाले राजपुरोहित बालिका आत्म रक्षा एवम प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कि गई। बैठक में बागरा सहित आस पास के गांवो से राजपुरोहित समाज कि 13 वर्ष से 40 वर्ष आयु कि बालिकाएं जो आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने कि रुची रखने वाली बालिकाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
बैठक को लेकर राजपुरोहित समाज बडावास बागरा कि बालिकाओं में विशेष जोश, उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया।