
किशनगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमले के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
किशनगढ़। पुलिस थाना किशनगढ़ शहर ने जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डंडे, लोहे के सरिए और छुर्रे से हमला करने के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और स्टील जैसी धातु का पिंज/कटर भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुगनसागर ब्रह्मपुरी मोहल्ला, पुराना शहर किशनगढ़ निवासी फूला देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला किया। घटना में फूला देवी के पुत्र मनोज के सिर में गंभीर चोट आई थी। बीच-बचाव करने आए भाई के साथ भी मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
तीनों किशनगढ़ के पुराना शहर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने कानाराम के कब्जे से गंभीर चोट पहुंचाने में इस्तेमाल किया गया स्टील जैसी धातु का हथियार और अजय मेहरा के कब्जे से लकड़ी का डंडा जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 22 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम: थाना प्रभारी नरपत राम बाना के नेतृत्व में अर्जुन मांडिया, धनवारी डाबला और सुरेश कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Sep 23, 2026