Public App Logo
गोंडा के करनैलगंज में लगी लंदनसिटी प्रदर्शनी में नाबालिग बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे पांच दिन की मजदूरी का बकाया 750 रुपये मांगने गए थे। बच्चों को 150 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलनी थी। आरोप है कि वहां बच्चों पर 15 रुपये के प्लास्टिक पंखे चोरी करने का झूठा आरोप लगाकर पिटाई की गई। पिटाई का 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में बच्चों के परिजनों ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। #गोंडा #करनैलगंज #लंदनसिटीप्रदर्शनी #नाबालिग #बच्चोंकीपिटाई #वायरलवीडियो #पुलिस - Gonda News