सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार"
चांद/कैमूर सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो/फोटो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो के सत्यापन के बाद युवक की पहचान ब्रजेश कुमार, पिता मुंशी गोंड, सा. लोहदन, थाना चांद, जिला कैमूर के रूप में की गई।
थानाध्यक्ष चांद के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के घर पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
Mohania, Kaimur | Aug 24, 2026