चढ़ावा चोरी की आंच अब अमरकंटक नर्मदा मंदिर तक
#अमरकंटक : नर्मदा उद्गम मंदिर के सोना-चांदी पर उठे सवाल !
मध्य प्रदेश के पवित्र तीर्थ " अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम मंदिर " में दान में मिले सोने-चांदी के आभूषणों के रिकॉर्ड को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।
आरोप है कि मंदिर में वर्षों से चढ़ाए गए सोने-चांदी का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। वहीं, " श्री नर्मदा उद्गम ट्रस्ट " का दावा है कि आभूषण सुरक्षा के लिए पुलिस थाने में जमा कराए जाते हैं, लेकिन संबंधित थाना प्रभारी ने ऐसे किसी रिकॉर्ड या जमा होने से इनकार किया है।
ट्रस्ट और पुलिस के बयानों में सामने आए विरोधाभास के बाद मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और वास्तविक स्थिति सामने आने का इंतजार है।
#amarkantak #narmadatemple #MadhyaPradesh #BreakingNews #narmadamaiya #TempleNews #MPNews #shahdolcity #socialmedianews
Collector Office Anuppur Shahdol Commissioner