
मेधावी जनजातीय छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल व यूनिफॉर्म, विधायक रोमी साहनी ने किया वितरण
पलिया कलां, खीरी। अनुसूचित जनजाति की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई को आसान बनाने के उद्देश्य से एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चन्दनचौकी-खीरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क साइकिल एवं यूनिफॉर्म वितरित की गई।
परियोजना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने मेधावी छात्राओं को साइकिल एवं यूनिफॉर्म प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि हर प्रतिभाशाली छात्र-छात्रा अपने सपनों को साकार कर सके।
विधायक ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, परियोजना अधिकारी कृष्ण पाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार और विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनजातीय छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। #Facebookviralreels #followers #highlights #लखीमपुर