बिहार में मानसून की सक्रियता शुक्रवार से बढ़ी हुई है.आज शनिवार को भी राज्य के सभी जिले में झमाझम बारिश के संकेत हैं और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. जिसका असर शनिवार की सुबह से देखने को मिल रहा है।
32 जिलों के 385 प्रखंडों में सुबह से हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा रही है. इन जिलों में बारिश की गतिविधियां पूरे दिन बरकरार रहने की संभावना है और रुक रुक कर बारिश हो सकती है. इनमें दक्षिण और उत्तर बिहार के मध्य इलाके में ज्यादा बारिश दर्ज हो रही है। पटना, दरभंगा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल में सभी जगह पर झमाझम बारिश हो रही है। इसके अलावा औरंगाबाद, कटिहार, खगड़िया, गयाजी, गोपालगंज, जमुई, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर में सुबह से बारिश दर्ज हो रही है. इन जिलों में तेज हवा 30 से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और मेघ गर्जन तथा वज्रपात की प्रबल संभावना है।
#BiharWeather #Bihar #Monsoon #HeavyRain #RainAlert #IMD #WeatherUpdate #24NewsLive