शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम हिनौतिया राशन दुकान में गड़बड़ी, विक्रेता और कर्मचारी पर FIR
जबलपुर: शहपुरा जनपद क्षेत्र की शासकीय उचित मूल्य दुकान हिनौतिया में राशन वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में हितग्राहियों के बायोमेट्रिक/ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरण दर्ज करने के बावजूद वास्तविक रूप से राशन नहीं बांटने और निर्धारित मात्रा से अधिक राशि लेने की बात सामने आई।
जुलाई 2026 में स्टॉक सत्यापन के दौरान गेहूं 116.23 क्विंटल, चावल 23.33 क्विंटल, नमक 7.81 क्विंटल और शक्कर 0.08 क्विंटल की कमी पाई गई।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर दुकान के विक्रेता और कर्मचारी के खिलाफ थाना बेलखेड़ा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं बीएनएस की धारा 318(4) के तहत FIR दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
#shahpurabhitoni #mp #shahpurabhitoni #trending #livemadhyapradesh