
चतरा में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चतरा पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये दोनों रंगदारी की रकम का लेन-देन, रेकी और शूटरों तक पैसे पहुंचाने का काम करते थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अस्फाक आलम और सद्दाब अंसारी के रूप में हुई है। इनके पास से मोबाइल फोन और पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।
एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता में बताया कि टेक्निकल जांच में यह जानकारी मिली है कि गैंगस्टर प्रिंस खान फिलहाल दुबई में बैठकर अपना गिरोह चला रहा है। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच में सामने आया कि बालू और पत्थर व्यवसायी सह लोजपा नेता प्रेमचंद सिंह से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। योजना के तहत पहले हवाई फायरिंग कर डराने और फिर रकम वसूलने की तैयारी थी। पुलिस ने बताया कि रकम का कुछ हिस्सा डिजिटल माध्यम से शूटरों तक पहुंचाया गया था।
एसपी ने जिले के सभी व्यापारियों से अपील की है कि अगर किसी भी तरह की रंगदारी या धमकी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
#Chatra #ChatraPolice #Jharkhand #JharkhandNews #BreakingNews #PrinceKhan #CrimeNews #Gangster #PoliceAction #Extortion #Rangdari #BusinessNews #Dhanbad #Bihar #LatestNews #HindiNews #ViralNews #TrendingNews #NewsUpdate #IndiaNews