डायल-112 पर झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, उभांव पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
बलिया। उभांव थाना पुलिस ने डायल-112 पर लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की शाम तिरनई खिजिरपुर गांव से गाड़ी की चाबी और 4500 रुपये छीनने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर घटना पूरी तरह झूठी निकली। इसके बाद सचिन यादव, यश यादव और गुफरान को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान कर ग्राम न्यायालय बेल्थरारोड भेज दिया गया।
#Ballia #BalliaPolice #UbhavPolice #Dial112 #FakeCall #FalseInformation #PoliceAction #BeltharaRoad #UPPolice #BalliaNews #CrimeNews #LiberalMediaBallia