
छत्तीसगढ़ में अम्बिकापुर के पटपरिया में बीए प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों और सहेलियों का गंभीर आरोप है कि एनएसयूआई छात्र नेता ज्ञान तिवारी के पास छात्रा के कुछ निजी वीडियो और चैट थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह उसे लंबे समय से प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा था। मानसिक दबाव के चलते छात्रा ने अपने जीजा के घर के बाथरूम में यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर पुतला दहन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की।
गांधीनगर थाना पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी छात्र नेता ज्ञान तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया है, जिससे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा सकें। जांच अधिकारी के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #CrimeNews #StudentSuicideCase #NSUI #ABVP #JusticeForAntara #SurgujaPolice #Chhattisgarh #FatafatNews