
विकसित भारत सम्मेलन की तैयारी तेज, 20 जून को अहिरौली में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बक्सर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत 10 जून से 20 जून तक चल रहे विकसित भारत सम्मेलन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को भाजपा के अहिरौली स्थित पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि मंच संचालन जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण ने किया। बैठक में आगामी 20 जून को आयोजित होने वाले विकसित भारत सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। विकसित भारत सम्मेलन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि 20 जून को अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी,पुनीत सिंह, निर्भय राय, चुन्नू सिंह, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, संध्या पांडेय, भुटेली तिवारी, रमेश गुप्ता, अरविंद पासवान, दीपक पांडेय, राजेंद्र सिंह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, तेज प्रताप छोटे, सुनील सिंह, बलिराम पांडेय, सुखदेव राय, सुनील कुमार सिंह, आशानंद सिंह, हेमंत कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर पूरी ताकत के साथ जुटने का संकल्प लिया।
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026