बीराण में विश्व हिन्दू परिषद्-बजरंग दल द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित
भादरा। रविवार, 12 जुलाई 2026 को विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम बीराण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड मंत्री सतवीर सहारण, कार्यकर्ता दीवान सिंह जांगड़ा, कपिल शर्मा तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता राकेश कासनियां, रवि मील और अजीत नैण का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य शिविर में सीएचओ मनीष (झांसल) एवं एएनएम रिकु जी राठौड़ (बीराण) ने अपनी सेवाएं देकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।