मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भले ही कांग्रेस ने भाजपा को 6,016 वोटों से हराकर सीट अपने नाम कर ली हो, लेकिन बसई क्षेत्र का चुनावी परिणाम अलग चर्चा का विषय बन गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ चुनावी सभा को संबोधित किया था।
जिस बसई क्षेत्र को लंबे समय से कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था, वहां पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ संकेत मिलता है कि शिवराज सिंह चौहान की लोकप्रियता और चुनावी प्रभाव अब भी बरकरार है। बसई की जीत भाजपा के लिए अहम राजनीतिक संदेश मानी जा रही है।
#ShivrajSinghChouhan #DatiaByElection #MadhyaPradesh #BJP #Congress #Basai #PrahladPatel #MPPolitics #Election2026 #TheVindhya