
ग्राम पंचायत चौगावड़ी में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह सम्पन्न।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
गंगरार। ग्राम पंचायत चौगावड़ी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का भव्य समारोह आयोजित हुआ, समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में लगभग 4 करोड़ 57 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को प्रदान की गई। के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि बेगूं विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है।
मंच को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह राणावत ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि गांवों का विकास राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत चौगावड़ी के प्रशासक बहादुर सिंह राणावत ने सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र को मिली लगभग 4 करोड़ 57 लाख रुपये की विकास कार्यों की सौगात ग्रामवासियों के लिए गौरव का विषय है कि ग्राम पंचायत चौगावड़ी के विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर बड़ी तादाद ग्रामीण लोग उपस्थित थे।