
समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 जुलाई 2026
राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता 2026-27 में सहभागिता हेतु जिला खेल कार्यालय बक्सर की टीम को आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिला खेल पदाधिकारी बक्सर द्वारा रवाना किया गया।
यह प्रतियोगिता दिनांक 11 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक किशनगंज में आयोजित होगी।
बक्सर जिला टीम में अखिलेश कुमार, सैयद अली, महेंद्र कुमार, अनीश कुमार, अमोल कुमार, सुमित कुमार, आर्यन कुमार, मोहित कुमार चौरसिया, रोहित चौधरी, अमन कुमार चौधरी, अंशु कुमारी, पवन कुमार तथा समर कुमार का चयन किया गया है। टीम प्रभारी के रूप में श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह यादव को नामित किया गया है।
रवाना होने से पूर्व जिला खेल पदाधिकारी बक्सर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रतियोगिता में अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जिले का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बक्सर की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का गौरव बढ़ाएगी।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Bihar State Sports Authority - BSSA #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Jul 11, 2026