Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

मध्य प्रदेश के पन्ना और दमोह जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस और डॉक्टरों दोनों को हैरान कर दिया। एक नाबालिग युवती के सिर से गोली निकाली गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि युवती को खुद नहीं पता था कि उसके सिर में गोली कैसे लगी। पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बनौली गांव की युवती को सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद दमोह जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो उसके सिर में धंसी गोली का पता चला। तत्काल ऑपरेशन कर गोली को सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआत में युवती और उसके परिजनों ने बताया कि वह घर की छत पर सो रही थी। तड़के करीब चार बजे उसे सिर में दर्द महसूस हुआ, लेकिन उसे यह अंदाजा नहीं था कि उसे गोली लगी है। पूरे दिन दर्द सहने के बाद हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पन्ना और दमोह पुलिस सक्रिय हुई। अस्पताल में दर्ज बयान और गहन पूछताछ के बाद घटना का सच सामने आया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती के रिश्ते के भाई ने बातचीत करने से इनकार करने पर देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया था। गोली सिर के पिछले हिस्से में जा धंसी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक गोली सिर में धंसने के बावजूद युवती को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच कर रही है। #updateइंडिया #CrimeNews #damohnews #पन्नकिखबर #PannaNews #ख़बरपन्ना

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 7, 2026

MORE NEWS

Tikamgarh नरगुणा दरवाजा समीप कब्रिस्तान में 
दीवार में लगी इमदाद पेटी तोड़कर चोरी, 
हुई चोर की पहचान के बाद FIR  #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #cctv

Tikamgarh नरगुणा दरवाजा समीप कब्रिस्तान में दीवार में लगी इमदाद पेटी तोड़कर चोरी, हुई चोर की पहचान के बाद FIR #news #bigbreaking #टीकमगढ़ #mpnews #cctv

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 23, 2026

#अस्तौंन_गाँव में पहली बार #अहिरवार_समाज में शोक सभा कि जा रही हैं
“सभी एवं क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय #जगभान, #रविंद्र, #देवेंद्र, जी कि मम्मी जी का (नाम) राधा_अहिरवार जी का शोक सभा दिनांक …23/06/2026…… को  समय…11 बजे से आपके आगमन तक…… आने की कृपा करे, स्थान …धनुषपुरा…ग्राम पंचायत अस्तौंन…बाबा साहेब की प्रतिमा के पास आयोजित की गई है। आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। आपकी उपस्थिति ही समाज को नया संदेश है ”🙏🌺😭🌺🙏

#अस्तौंन_गाँव में पहली बार #अहिरवार_समाज में शोक सभा कि जा रही हैं “सभी एवं क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि स्वर्गीय #जगभान, #रविंद्र, #देवेंद्र, जी कि मम्मी जी का (नाम) राधा_अहिरवार जी का शोक सभा दिनांक …23/06/2026…… को समय…11 बजे से आपके आगमन तक…… आने की कृपा करे, स्थान …धनुषपुरा…ग्राम पंचायत अस्तौंन…बाबा साहेब की प्रतिमा के पास आयोजित की गई है। आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। आपकी उपस्थिति ही समाज को नया संदेश है ”🙏🌺😭🌺🙏

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 23, 2026

📍 उत्तर प्रदेश ललितपुर जिले काला पहाड़ में दलित पिछड़ा आदिवासी लोगों के घरों की हालत देखकर 🥲🙏

📍 उत्तर प्रदेश ललितपुर जिले काला पहाड़ में दलित पिछड़ा आदिवासी लोगों के घरों की हालत देखकर 🥲🙏

Tikamgarh, Tikamgarh | Jun 23, 2026