##राजकीय इंटर कॉलेज #छापराधार में धूमधाम से मनाया गया #स्वतंत्रता दिवस समारोह
#चंबा। #सारे जहां से अच्छाहिंदुस्तान हमारा और वंदेमातरम गायन के साथ विद्यालय से चोपड़ियाल गांव तक मार्च पास्ट के साथ प्रभात फेरीनिकाली गई। #विद्यालय के #प्रधानाचार्य गबऱ सिंह चौहान के नेतृत्व में छात्रों ने चोपड़ियाल गांव बाजार में आजादी केनारों आजादी के नारों गीतों के साथ आकर्षक झांकी निकाली
विद्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य द्वाराझंडारोहण कर आमंत्रित अभिभावकों गणमान्य नागरिकों का स्वा गत करते हुए मान्य शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने उपस्थित अभिभावक छात्रों को संबोधित करते हुए कहाकि देशभक्ति और बलिदानियों के त्याग से हमें अंग्रेजों से आजादी मिली है, इसे हमें बनाए रखना है। हमेंअपने कर्तव्य पथ पर चलकर देश के विकास में अपना योगदान देना है। आज का समय कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोगकरके आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कीजा रही हैं इसका भरपूर लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्जवल बनाना है।
#आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालयके पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश तिवारी व संस्थापक सदस्य डॉ क्टर देवेश्वरा नंद डबराल ने कहा कि छात्रों को अपनीपढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालनकरते हुए विजय चंद्र बहुगुणा ने कहा कि स्वतंत्रता
दिवस हमको अपनी विरासत को सुरक्षित करने की याद दिलाता
है। विद्यालय में हुए रंगा रंग कार्यक्रम सदनवार आयोजित किए गए जिसमें छात्रों का उत्साह देखने लायक था। आज केइस कार्यक्रम में वन विभाग के सेवानिवृत अधिकारी अनूप रौतेला और विद्यालय प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान द्वाराविद्यालय परिसर में रीठा प्रजाति के पौधे का रोपण भी किया गया।
#सदनवार आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रममें जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान टैगोर सदन, द्वितीय स्थान सुभाष सदन और तृतीय स्थान आजाद सदन ने प्राप्त किया।इसी तरह सीनियर वर्ग में हुई आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमन सदन, द्वितीय स्थान सुभाष सदन, तृतीयस्थान टैगोर और आजाद सदन ने प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियो गिता में प्रथम स्थान टैगोर सदन, द्वितीय स्थान सुभाषसदन, तृतीय स्थान आजाद सदन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सदन प्रभारी सहित अरविंद कौशल,अनिल धूलिया ,ऋषिराम डबराल, संजय मस्तवाल, गौरव नकोटी , सावित्री डोभाल अमित भट्ट, विपुल श्री वास्तव, जगतसिंह बिष्ट, सुभाष उनियाल, उत्सव बधानी, रूद्रमणि डबराल आदि का सहयोग रहा।